रायपुर

सिरफिरे के पकड़ में आने के बाद खुली बड़ी चोरियां, 17 लाख की बरामदगी
26-Apr-2022 5:24 PM
सिरफिरे के पकड़ में आने के बाद खुली बड़ी चोरियां, 17 लाख की बरामदगी

रायपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट जांच में जुटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अप्रैल। शहर में चोरी के मामलों में पुलिस ने एक सिरफिरे को पकड़ा है। संदेही सिरफिरे के पकड़े जाने के बाद चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है। अकेले सिरफिरे से पुलिस को 17 लाख से ज्यादा के गहने व नगदी रकम बरामद हुए हैं।

मालूम हुआ है आरोपी अकेले शहर में घूम-घूम कर रेकी करता था। अचानक से उसने दो मकानों में धावा बोला जहां नगदी रकम व जेवर मिलने के बाद उसने सेंधमारी कर दी। पुलिस के घेरे में आने के बाद मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम संदेही को अपने साथ लेकर कई जगहों में दबिश देने पहुंची। एक करीबी सूत्र ने बताया सिरफिरे युवक की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के गहने और फिर चोरी किए गए जेवरात मिल गए। पंडरी और खम्हारडीह इलाके में आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल किया। क्राइम ब्रांच की यूनिट ने जल्द पूरे मामले में खुलासा करने की बात कही।

प्रभारी क्राइम गिरीश तिवारी का कहना है संदेह के आधार पर पकड़े गए आरोपी से टीम पूछताछ कर रही है। आरोपी अकेले रहते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर गायब था। अचानक उसकी हरकत की वजह से एक मुखबीर ने सूचना दी। आरोपी को मौके पर जाकर दबोच लिया गया।


अन्य पोस्ट