रायपुर
रहेजा ग्रींस में लाखों की चोरी, चोर कैमरे में कैद
24-Apr-2022 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 अप्रैल। विधानसभा थाना इलाके के रहेजा ग्रीन्स में चोरो ने बंंद मकान से लाखों का सामान पार कर दिया है। यह मकान ठेकेदार रामलखन शर्मा का बताया गया है। शर्मा परिवार शादी में शामिल होने ग्वालियर गया है । इस घटना की सूचना
पड़ोसियों ने शर्मा को दे दी है। विधानसभा पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पड़ताल कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि 8 से 10 लाख रुपए की चोरी है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस इस आधार पर चोरों की पहचान कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे