रायपुर
पीसीसी के तीनों प्रभारी दो दिन के दौरे पर, सरकार और संगठन की लेंगे बैठकें
22-Apr-2022 6:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव पी.एल. पुनिया, सचिव चंदन यादव और सप्तगिरी उल्का रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान संगठन चुनाव को लेकर हुए सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। साथ ही पुनिया सीएम भूपेश बघेल के साथ सरकार के कामकाज की भी जानकारी लेंगे।
संगठन की बैठक शनिवार को सुबह 10.30 बजे राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश के समस्त मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग, के समस्त प्रदेश अध्यक्षों के साथ होगी।
इस बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव और सप्तगिरी उल्का भी रहेंगे। शाम 6 बजे प्रदेश समन्वय समिति के सदस्यों के साथ बैठक। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 9.10 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे। उनके साथ उल्का भी दिल्ली लौट जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे