रायपुर
जस्टिस मिन्हाज ने सीएम को बताई वक्फ बोर्ड की नई कार्ययोजना बघेल ने कहा- पूरी मदद होगी
22-Apr-2022 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।
बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जस्टिस गुलाम मिन्हाजुद्दीन ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को वक्फ बोर्ड के कार्यों की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों को बोर्ड के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर श्री मोहम्मद असलम खान तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे