रायपुर

2 ठिकानों से फिर बाइक चोरी
22-Apr-2022 4:49 PM
2 ठिकानों से फिर बाइक चोरी

रायपुर, 22 अप्रैल। शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। एक बार फिर गोल बाजार इलाके में डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर दोपहिया चुराया है वही कोतवाली इलाके में भी वारदात दौरा कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार को इस मामले में गोल बाजार और कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अखिलेश कुमार ने गोल बाजार में एफ आई आर दर्ज कराई कि मिलेनियम प्लाजा के पास दिन के वक्त किसी अज्ञात चोर ने दोपहिया गायब कर दी। वह काम के सिलसिले में पहुंचा था। बाइक चोरी के दूसरे केस में कोतवाली पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया। यहां मोहसिन खान ने अपनी दोपहिया चोरी हो जाने को लेकर केस दर्ज कराया।
कोतवाली बाजार आने के बाद वह सडक़ किनारे अपनी दोपहिया को रख दिया था। किसी अज्ञात शख्स ने शाम के वक्त किसी और चाबी से लॉक खोलकर गाड़ी गायब कर दी।


अन्य पोस्ट