रायपुर
28 को शपथ लेंगी यशोदा वर्मा
21-Apr-2022 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अप्रैल। खैरागढ़ से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा 28 अप्रैल को विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगी। शपथ विधि स्पीकर डॉ. चरणदास मंहत के विधानसभा स्थित कक्ष में होगी। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल के साथ सभी मंत्री विधायकों के मौजूद रहने की संभावना है। यशोदा वर्मा 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में 20 हजार मतों के अंतर से विजयी हुईं हैं। इसके साथ ही सदन में कांग्रेस के 71 विधायक और महिला विधायकों की कुल संख्या 16 हो गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे