रायपुर

दीया तले अंधेरा.....
21-Apr-2022 4:40 PM
दीया तले अंधेरा.....

रायपुर। बुढातालाब स्थित आऊटडोर स्टेडियम में आये दिन सामाजिक और राजनीतिक जलसे-जुलूस का आयोजन होता रहता है । लोग खाना खाकर बाकी कचरा वही छोड़ देते है। जिसकी वजह से वहां कचरे का ढ़ेर लगा पड़ा है, खिलाडिय़ों को प्रेक्टिस के दौरान गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। लोग यहां सुबह मार्निग वॉक करने आते है। तीन दिन पहले एक सामाजिक कार्यक्रम के आयोजकों ने यह कचरा फैलाया था। इसी स्टेडियम में शहर को साफ रखने का दावा  करने वाले स्मार्ट सिटी कंपनी का दफ्तर भी है। उनकी गंभीरता की पोल खोलती यह तस्वीर।
 


अन्य पोस्ट