रायपुर
पारिवारिक मित्र बनकर युवती से रेप
20-Apr-2022 10:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अप्रैल। आरंग थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज करने की पुष्टि नहीं की है। प्रेस वार्ता लेकर बुधवार को पीडि़ता ने रेत कारोबार से जुड़े एक शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीडि़ता का कहना है आरोपी ने करीबी संबंध स्थापित करने के बाद लगातार शारीरिक शोषण किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि पारस मणि चंद्राकर नामक शख्स ने पहले मां के साथ संबंध बनाए उसके बाद में बेटी से भी झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। फिलहाल आरोपी जेल में निरूद्ध है और पीडि़ता ने आरंग थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में अपराध दर्ज करने को लेकर फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे