रायपुर

रायपुर से जाकर राउरकेला में खेल रहे थे सट्टा, 9 पकड़ाए
20-Apr-2022 6:46 PM
रायपुर से जाकर राउरकेला में खेल रहे थे सट्टा, 9 पकड़ाए

सटोरियों का अब रायपुर से दूर डेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अप्रैल। रायपुर समेत प्रदेशभर में आईपीएल सट्टा को लेकर कार्रवाई सख्त होने के बाद अब बड़े खाईवालों ने दूसरे राज्यों का रूख किया है। मुंबई और दिल्ली में खाईवालों के पनाह लेने की खबरें सामने आने के बाद अब ओडिशा में भी सटोरियों के बड़े लिंक का खुलासा हुआ है। ओडिशा पुलिस ने छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले सटोरिया गैंग को दबोचा है। इनके पास से लाखों रुपये की सट्टा पट्टी बरामद हुई है। ओडिशा पुलिस जल्द छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क कर सकती है।

ओडिशा पुलिस के खुलासे के मुताबिक राउरकेला में सटोरिया गैंग का पर्दाफाश हो सका। छत्तीसगढ़ से वहां एक जगह ठिकाना बनाने वाले आरोपी मलकीत सिंह, विशाल राय, हिमांशु देवांगन, पंकज देवांगन, विकाश ठाकुर, मीनू सिंह, दिनोश कुमा सिंह, विक्रमजीत सिंह और  जोगेंदर सिंह को पकड़ा। आरोपियों के पास से लेपटाप, मोबाइल फोन और दूसरे तरह के इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने लखनऊ और आरसीबी के बीच होने वाले मैच में खाईवाली करने का खुलासा किया। आरोपियों के पास से भारी भरकम कैश रकम भी बरामद होने का पता चला है। ओडिशा पुलिस ने संकेत दिए हैं राउरकेला के अलावा राज्य के और दूसरे शहरों में सटोरिया गैंग ने नेटवर्क जमाया है। इस बारे में आरोपियों के पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जल्द छत्तीसगढ़ से संपर्क होने के बाद आरोपियों के पुराने अपराधिक रिकार्ड का भी पता चल सकेगा।


अन्य पोस्ट