रायपुर

संविदा विद्युत कर्मी काम पर लौटें-श्रम न्यायालय
20-Apr-2022 6:44 PM
संविदा विद्युत कर्मी काम पर लौटें-श्रम न्यायालय

रायपुर, 20 अप्रैल। श्रम न्यायालय रायपुर ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के संविदा लाईन परिचारकों की 10 मार्च से जारी हड़ताल को स्थगित कर काम पर लौटने का आदेश दिया है। न्यायालय ने आवेदन धारा 107 सहपठित 64-ए छ.ग. औद्योगिक संबंध अधिनियम 1960 का उल्लेख करते हुए आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि न्यायहित में न्यायालय के आगामी आदेश तक संविदा लाइन परिचारक 10 मार्च से आहूत हड़ताल को स्थगित रखें तथा पूर्ववत अपने कार्य पर वापस लौटें।


अन्य पोस्ट