रायपुर
तहसीलदारों ने फिर दी हड़ताल की नोटिस
20-Apr-2022 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अप्रैल। पहले रायगढ़ में तहसीलदार से मारपीट फिर मस्तूरी में कैच आन कैमरे में फंसे अपने साथियों पर कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ हड़ताल की नोटिस दी है। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कल रायपुर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।
संघ ने हड़ताल/सामूहिक अवकाश में भी जाने का फैसला किया है।हालांकि संघ ने 15 दिन का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया है। जिसमें ठोस कार्रवाई न होने के बाद सामूहिक हड़ताल/अवकाश में जाने का फैसला लिया है.
रायगढ़ में एक वकील से विवाद के बाद पूरे प्रदेश के नायब तहसीलदार और तहसीलदार हड़ताल में चले गए थे. जिससे पूरे प्रदेश का काम बाधित हो गया था. कलेक्टर को जो पत्र सौंपा गया है उसमें 17 मई तक तमाम मांगे पूरी न होने पर हड़ताल में जाने की चेतावनी दी गई है.
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे