रायपुर
होटल का ताला तोडक़र कैश ले भागे चोर
20-Apr-2022 6:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 अप्रैल। उरला इलाके में एक बंद होटल में शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शटर का ताला तोडक़र चोर अंदर की आलमारी से नगदी रकम करीब डेढ़ लाख रुपये ले उड़े। होटल के मालिक शैलेंद्र साहू ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शैलेंद्र ने बताया उसके होटन में संभवतया 15 अप्रैल की रात अज्ञात लोगों ने धावा बोला। चोरों ने होटल में बिक्री की रकम को चुरा लिया। इस मामले में कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद भी चोरी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। पांच दिनों पहले हुई चोरी की रिपोर्ट में पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे