रायपुर
हादसे में जख्मी बुजुर्ग ने दम तोड़ा
20-Apr-2022 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 अप्रैल। खमतराई इलाके में कुछ रोज पहले सडक़ दुर्घटना में जख्मी बुजुर्ग थानुराम साहू की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया। पुलिस ने जानकारी दी कि थानुराम को पांच जनवरी को अपने काम पर जाते वक्त भनपुर चौक के पास में अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी थी। सिर बल गिरने की वजह से थानुराम को गंभीर चोंटे आई थी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें डीकेएस में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के कई दिनों बाद थानुराम की मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे