रायपुर
छत्तीसगढ़ को यूपीए से ज्यादा राशि मोदी सरकार दे रही-सिंधिया
19-Apr-2022 8:17 PM
रायपुर एयरपोर्ट स्टाफ के साथ ग्रुप फोटो में सिंधिया
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर 19 अप्रैल। आकांक्षी जिला राजनांदगांव के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जिले में कई योजनाएं अच्छे से चल रही है। तो कई योजनाओं पर तीव्रता से काम करना है। केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ को राशि नहीं दिए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को यूपीए से ज्यादा राशि मोदी सरकार दे रही है।
पिछले 3 साल में छत्तीसगढ़ को ग्रांट और जीएसटी की 1 लाख करोड़ रु की राशि मिली है। मैं इन आंकड़ों पर मुख्यमंत्री से बहस करने के लिए तैयार हूं। छत्तीसगढ़ में विमानन क्षेत्र सुविधाओं को लेकर कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र के लिए जागरूक नहीं है। उन्होंने कहा सीएम भूपेश बघेल मुझे कोई पत्र नहीं लिखे हैं बल्कि मैंने उन्हें पत्र लिखा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे