रायपुर
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
19-Apr-2022 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 अप्रैल। गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के कोटा मार्ग में बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार सतीश बंजारे हादसे का शिकार हो गया। बताया गया सतीश अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। वापसी के दौरान अज्ञात चालक संभवतया वह भी दोपहिया में था उसने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। हड़बड़ाहट में सतीश अपनी दोपहिया को संभाल नहीं सका और डिवाइडर से टकरा गया। सिर के बल नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।
सतीश को सिर में अंदरूनी चोंटे आई थी। सडक़ दुर्घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे