रायपुर
विधायक ने भवन निर्माण के लिए दिए 4 लाख
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 19 अप्रैल । थनोद में जिला स्तरीय विश्वकर्मा झेरिया लोहार समाज का सम्मेलन हुआ। जिसमें समाज को आगे बढ़ाने हेतु विशेष चर्चा किया गया। इसमें रायपुर जिला सहित अन्य जिला के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू समाज की मांग पर 4 लाख रुपए भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किया कार्यक्रम की।
इस अवसर पर प्रवीण साहू, समाज के प्रदेश अध्यक्ष जे के विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष तुलाराम विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव कलाराम शर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ युगल किशोर विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष द्वारका विश्वकर्मा, अंग्रेजी साहू, ग्राम सरपंच अक्षय साहू, उप सरपंच शोभा विश्वकर्मा उपस्थिति थे।