रायपुर
वर्मा, प्रधान आयुक्त और श्रीवास्तव डीजी, अन्वेषण होंगे
17-Apr-2022 5:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 अप्रैल। वित्त मंत्रालय ने प्रधान आयुक्तों के तबादले किए है। इसमें छत्तीसगढ़ -मध्यप्रदेश सर्किल में भी दो अफसरों की पोस्टिंग की गयी है। कुछ माह पूर्व अफसरों के रिटायर होने से ये पद दोहरे प्रभाव में चल रहे थे। जारी आदेशनुसार मोहनीश वर्मा छ.ग एमपी के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त होंगे। इसी तरह से अजय कुमार श्रीवास्तव निर्देशक आयकर अन्वेषक एमपी-सीजी होंगे। वे अब तक मुंबई में थे। दोनों अफसरों का मुख्यालय भोपाल होगा। यह आदेश कल रात ही दिल्ली वित्त मंत्रालय से जारी किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे