रायपुर
राशन के लिए अब बुजुर्गों को लाइन नहीं लगानी होगी
17-Apr-2022 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 अप्रैल। राज्य सरकार ने प्रदेशभर के बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। अब प्रदेश में बुजुर्गों को राशन के लिए परेशान नहीं होना प?ेगा। दरअसल अब सरकारी राशन दुकान में राशन लेने बुजुर्ग नॉमिनी भेज सकेंगे। नॉमिनी के लिए खाद्य निरीक्षक के नाम से आवेदन देना होगा। राजधानी रायपुर में 100 से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं। बता दें कि पहले जिनके नाम पर कार्ड होता था, उन्हें ही राशन के लिए दुकानों में आना पड़ता था। इससे बुजुर्गों को परेशानी होती थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे