रायपुर

हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
17-Apr-2022 2:52 PM
हनुमान जन्मोत्सव पर  निकाली शोभायात्रा

अभनपुर , 17 अप्रैल। रामनवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में कल नवयुवक हिंदू जागरण समिति एवं नगरवासी अभनपुर द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
 शोभायात्रा श्री राम जानकी मंदिर अभनपुर बस्ती से प्रारंभ होकर अभनपुर नगर भ्रमण करते हुए डीजे धुन के साथ श्री राम के जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा का क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू द्वारा भी स्वागत किया गया। शोभायात्रा से नगर पूरा भक्तिमय  हो गया था।

शोभायात्रा में प्रमुख रूप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिनेश कश्यप , मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष संचित तिवारी ,नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल ,उपाध्यक्ष किशन शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश साहू, संतोष शुक्ला, महामंत्री भरत बैस,  गौरव शर्मा, शांतनु सिन्हा, राजा राय, लौटन गिलहरे, किशोर शर्मा,  सागर साहू, जितेश वर्मा, गोयल भट्ट, राजेन्द्र सिन्हा आदि ?लोग उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट