रायपुर

तुम रक्षक काहू को डरना..., मंदिरों में दिनभर गूंजते रहे हनुमान चालीसा और भजन
16-Apr-2022 7:30 PM
तुम रक्षक काहू को डरना..., मंदिरों में दिनभर गूंजते रहे हनुमान चालीसा और भजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अप्रैल। आज संकटमोचक हनुमान जन्मोत्सव का महापर्व मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती पर शहर के मंदिरों में जय हनुमान ज्ञानगुन सागर .... हनुमान चालीया से गुंजायमान हो गया है।

भक्त सुबह से ही मंदिरों में जाकर अपने आराध्य को रिझाने में लगें है। पुरा शहर आज भक्तीमय हो गया है । आज कई धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है, शहर के हनुमान मंदिरों में धूमधाम से भगवान हनुमान का जन्मोत्सव पर्व मनाया जा रहा है।

शहर के दुधाधरी मठ, गुढिय़ारी,पुरानीबस्ती का प्राचीन हनुमान मंदिर आस्था का केंद्र बना रहा सुबह से ही यहां भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के चौक चौराहे भगवामय रहे । बाजे गाजे के साथ हनुमान भक्तों ने जय श्री राम जय हनुमान के नारे लगाते हुए भव्य शोभायात्रा भी निकाली । हनुमान मंदिरों में सुबह 4 बजे पूजा शुरू हो गई थी। दूध , दही और पंचामृत से मंत्रोच्चारण के साथ हनुमानजी का अभिषेक किया गया।   जिसके बाद भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसादी और भंण्डारे का आयोजन किया गया।

शहर के विभिन्न मंदिरों में कई दिनों पूर्व से ही धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं । अनेक मंदिरों में शुक्रवार से ही  हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया , जिनका समापन शनिवार हनुमान जी की आरती के साथ समापन किया गया। हवन - पूजन और प्रसाद वितरण के साथ मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया।


अन्य पोस्ट