रायपुर

एस. प्रकाश संसदीय कार्य सचिव, गोयल संचालक पंचायत होंगे
15-Apr-2022 6:01 PM
एस. प्रकाश संसदीय कार्य सचिव, गोयल संचालक पंचायत होंगे

रायपुर, 15 अप्रैल। अविनाश चंपावत के केंद्र में जाने की वजह से राज्य सरकार ने छह अफसरों के तबादले किए है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में एस प्रकाश को ग्रामोद्योग विभाग और संसदीय कार्य विभाग का सचिव अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  कार्तिकेय गोयल को संचालक, पंचायत के तौर पर पदस्थ किया गया है. स्मार्ट सिटी, रायपुर के प्रबंध संचालक व संयुक्त सचिव, गृह विभाग व आरडीए के सीईओ  अभिजीत सिंह को सीएमडीसी का प्रबंध संचालक और गृह विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

फिलहाल बिना विभाग के संयुक्त सचिव होंगे

नारायणपुर जिला पंचायत के सीईओ पोषण लाल चंद्राकर को मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया है. पोषण लाल चंद्राकर प्रतिनियुक्ति पर बतौर जिला पंचायत सीईओ के तौर पर कार्यरत थे।

 


अन्य पोस्ट