रायपुर

मंहगाई पर सवाल मंत्री को रास नहीं आया, नाराज हुए
14-Apr-2022 10:24 PM
मंहगाई पर सवाल मंत्री को रास नहीं आया, नाराज हुए

रायपुर, 14 अप्रैल। मंहगाई  के सवाल पर नाराज मंत्री और उनके पीए ने एन एस यू आइ नेता का मोबाइल छीन कर रिकार्डिंग डिलिट किया।  पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से एयरपोर्ट पर एनएसयूआई नेता हनी बग्गा ने बढ़ती मंहगाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्री से सवाल कर दिया। हालांकि  मंत्री हरदीप पुरी को मंहगाई पर किया हुआ सवाल रास नहीं आया. वहीं मौजूद मंत्री के पीए ने धमकी देते हुए वीडियो को बंद करने कहा. साथ ही पूछे गए सवाल का वीडियो मोबाइल छीनकर डिलिट भी कर दिया।

इस मामले में हनी बग्गा ने मीडिया को  बताया कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम से आम जनता त्रस्त है इसको लेकर आज मैंने पेट्रोलियम मंत्री से सवाल पूछा इतने में वो और उनके पीए मुझपर भड़क गए और मुझे अरेस्ट करने की धमकी भी दी.


अन्य पोस्ट