रायपुर

महापुरुष के संदेश का अनुसरण करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि-पुरंदेश्वरी
14-Apr-2022 5:14 PM
महापुरुष के संदेश का अनुसरण करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि-पुरंदेश्वरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अप्रैल।
भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर  कलेक्ट्रेट चौक स्थित प्रतिमा पर भाजपा  राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी  व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पुरंदेश्वरी ने कहा  कि आज के दिन उनके विचारों का अनुसरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश कार्यालय में किया। प्रमुख वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा एक ऐसा समय था जब बाबा साहेब की पढ़ाई पूरी होने के बाद भी उन्हें फाइल फेक कर दी जाती थी ताकि उनका स्पर्श न हो। ऐसी कई तकलीफे खुद सह कर बाबा साहेब ने समाज ने अन्य लोगो के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी और इन कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष किया।खुद पीड़ा झेलना और समाज के लडऩा ये कोई महापुरुष ही कर सकता है।

शिव प्रकाश जी ने कहा बाबा साहेब के संपूर्ण विचार राष्ट्रवाद की अस्मिता के साथ खड़े थे उन्होंने अपने समाज को पीड़ा से मुक्त कराने काम भी किया ,अपने समाज को नई दिशा भी दी और सभी को राष्ट्रवाद से भी जोड़े रखा।


अन्य पोस्ट