रायपुर
जातिवाद को मिटाने बाबा साहेब ने आजीवन संघर्ष किया-महंत
14-Apr-2022 5:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आज विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हाल में प्रतिष्ठापित उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक त्यनारायणन शर्मा, विकास उपाध्याय,गुलाब कमरो,विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा एवं सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर अपने संदेश में डॉ. महंत ने कहा कि भारत में सामाजिक भेदभाव एवं जातिवाद को जड़ से मिटाने के लिए उन्होने आजीवन संघर्ष किया। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। डॉ. महंत ने कहा कि-बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही हम समरस समाज एवं उन्नत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे