रायपुर
कोर्ट के आदेश को 15 दिन बीते, महिलाओं को नहीं मिला रेडी टू ईट का काम
13-Apr-2022 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद रेडी टू इट विरतण का आदेश नहीं मिलने के विरोध में महिलाएं बड़ी संख्या में बुधवार को कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुई हैं। दरअसल, बिलासपुर हाईकोर्ट से 31 मार्च को रेडी टू इट विरतण का आदेश हुआ था। अप्रैल माह से इन्हीं महिलाओं को सप्लाई करने का आदेश दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज कलेक्ट्रेट पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश के लगभग 2 दिन बाद सरकार को भी आदेश जारी करना था। लेकिन आधा माह बीत जाने के बाद भी अब तक वितरण आदेश नहीं आया है। रेडी टू इट बड़ी संख्या में बन कर तैयार है। आदेश न होने के कारण महिलाएं सप्लाई नहीं कर पा रही है। रेडी टू इट कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार की जाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे