रायपुर
जीई रोड में कारोबारी पर चाकू से हमला
13-Apr-2022 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ग्राहक से बदसलूकी करने के विरोध में बढ़ा विवाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल। ग्राहक से बदसलूकी करने के विरोध में एक कारोबारी से बदमाश ने विवाद बढ़ाकर चाकू से हमला कर दिया। कारोबारी को गंभीर चोंटे आने के बाद मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सरफराज उर्फ शिब्बु निवासी फूलचौक के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस के मुताबिक कारोबारी मोहम्मद दाउद ने एफआईआर दर्ज कराया। दाउद की फूल चौक में प्रिंटर्स दुकान है। 12 अप्रैल को वह अपने दुकान में ग्राहक से बात कर रहा था। तभी आरोपी ने वहां आकर हंगामा किया। ग्राहक को अपशब्द कहने लगा। प्रार्थी ने सरफरारज को जब मना किया तभी उसने चाकू निकालकर पेट पर हमला कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे