रायपुर
कांग्रेस की चिंतन बैठक छत्तीसगढ़ में कराने जुटे सीएम बघेल, बोले-बैठक कराने हम तैयार
12-Apr-2022 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अप्रैल। पांच राज्यों के चुनावी नतीजों और कांग्रेस संगठन चुनाव पर चर्चा के लिए हाईकमान एक चिंतन बैठक की तैयारी में है। यह बैठक रायपुर या प्रदेश के किसी अन्य शहर में करने सीएम बघेल ने हाईकमान से कहा है। बघेल ने आज इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीडब्ल्यूसी की पिछली बैठक में मैंने इसका आफर दे दिया था। मैंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में बैठक कराने हम तैयार हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह बैठक जयपुर में करने की खबरें पहले आ चुकी हैं। यदि स्थान बदलने की स्थिति बनती है तो छत्तीसगढ़ में हो सकती है। यदि यहां होती हैं तो करीब 22 साल बाद राष्ट्रीय दल और वह भी कांग्रेस की कोई बड़ी बैठक होगी। इससे पहले वर्ष 2002 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे