रायपुर

आमानाका में चाकूबाजी की घटना, नशेडिय़ों का उत्पात
12-Apr-2022 4:57 PM
आमानाका में चाकूबाजी की घटना, नशेडिय़ों का उत्पात

मेला कार्यक्रम से लौट रहे युवकों पर हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अप्रैल।
आमानाका थाना क्षेत्र में नशेडिय़ों ने बीते रोज जमकर उत्पात मचाया। राहगीरों से मारपीट की। एक शख्स ने दो लोगों को चाकू से जख्मी भी कर दिया। मामले में सूचना मिलने पर आमानाका थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। हत्या के प्रयास के मामले में खोजबीन शुरू की। प्रार्थी का नाम दीनू ठाकुर है। दीनू ने बताया वह रामपुर कुम्हारी का रहने वाला है। सोमवार की रात साढ़े ग्यारह  बजे घटना स्थल अपना पेट्रोल पम्प के पास अमनदीप सिंग, हरजिन्दर  निक्की उर्फ निलेश निवासी टाटीबंध नामक युवकों ने उनके साथ में मारपीट की। दीनू और उसके साथी राम नवमी मेला कार्यक्रम में बाजा बजाने के लिए आए थे। सभी कार्यक्रम खत्म होने के बाद लौट रहे थे कि रिंग रोड के पास आरोपियों ने उनके साथ विवाद किया। शराब पीने के दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की। जब इसका विरोध किया तभी आरोपियों के बीच से एक शख्स ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। खुद को अमनदीप बताने वाले शख्स ने चाकू से देवा बंजारे , मोहित यादव व उदय साहु को गले और चेहरे में हमला कर गंभीर चोंटे पहुंचाई। किसी तरह से बाकी लोग जान बचाकर मौके से भागे। इस मामले में सूचना देने के बाद आमानाका थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया।
 


अन्य पोस्ट