रायपुर
साइड नहीं दिया तो चाकू से हमला
12-Apr-2022 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 अप्रैल। पटवा कांप्लेक्स के पास साइड नहीं देने के विवाद में एक शख्स ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी की गिरफ्तारी की। पुलिस ने बताया 11 तारीख की रात करीब साढ़े बजे चक्र महानंद निवासी गुढिय़ारी का राम नगर में रहने वाले सागरदास मानिकपुरी के साथ विवाद हो गया। दोनों सडक़ पर ही झगडऩे लगे। इसी दौरान आरोपी सागरदास ने अपनी जेब से चाकू निकालकर चक्र के कंधे में हमला कर दिया। सीने के पास भी गंभीर चोंटे पहुंचाई। जख्मी हालत में चक्र को परिचितों ने अस्पताल भर्ती कराया। इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी कर उसके पास से हथियार बरामद किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे