रायपुर
बिम्बाजी भोसले की समाधि स्थल का होगा सौंदर्यीकरण-सीएम
11-Apr-2022 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को राजधानी में आयोजित मराठा सेवा संघ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर संघ के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम खेड़ेकर, प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र दानी, मधोजी भोंसले और श्रीमती मंगला दानी भी उपस्थित थी। मराठा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कामाजी पवार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस मौके पर सीएम ने महासमुंद के नर्रा गांव में स्थित मराठा शासक बिम्बाजी भोसले के समाधि स्थल के सौंदर्यीकरण और मराठा समाजिक भवन के लिए कलेक्टर गाइडलाइन दर से 10 प्रतिशत दर पर भूखण्ड देने की घोषणा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे