रायपुर

बालाजी मंदिर में गूंजे मां शक्ति के भक्ति गीत
11-Apr-2022 4:47 PM
बालाजी मंदिर में गूंजे मां शक्ति के भक्ति गीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अप्रैल। 
हार्मोनी म्यूजिकल ग्रूप द्वारा  श्री श्री बालाजी कल्याण मंदिर, जनता कॉलोनी गुढिय़ारी, में नवरात्रि एवं रामनवमी के अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया।  इसमें फि़ल्मी एवं गैर फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों द्वारा देवी माँ,भगवान श्री राम, श्री कृष्ण के भजन  गाकर  भक्तो को झूमने को  मजबूर कर दिया। दर्शक बड़ी संख्या में  देर रात तक  भक्ति गीतों का आनंद लेते रहे।   कलाकारों में   डी. नागेश राव, आर. मुरली , रवि कुमार, आनिकेत बोस, नारायण , मल्लिकार्जुन, जी.एस.राव ,  कीर्ति सिबिश , गीता ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जी.स्वामी  थे।


अन्य पोस्ट