रायपुर

ओपीएस के लिए सीएम का आभार, ऐसे ही डीए भी दे दें
11-Apr-2022 4:40 PM
ओपीएस के लिए सीएम का आभार, ऐसे ही डीए  भी दे दें

रायपुर, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में 9 मार्च को घोषित पुरानी पेंशन योजना संबंधी आदेश आज  जारी हो गया।  इसके साथ ही पूरे प्रदेश के शासकीय अधिकारी कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 2004 के बाद हुई है उन्हें 1 अप्रैल 2022 से पुरानी पेंशन योजना लागू हो जाएगी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल शर्मा और  प्रवक्ता विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री के प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुए ऐसे ही 17 फीसदी महंगाई भत्ता के भी आदेश शीघ्र  जारी करने की अपेक्षा की है।


अन्य पोस्ट