रायपुर
राष्ट्रीय स्पर्धा स्थगित इसलिए कल चयन भी नहीं होगा
11-Apr-2022 4:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 अप्रैल। छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला शरीर सौष्ठव संघ द्वारा कल 12 अप्रैल को विप्र सांस्कृतिक भवन समता कॉलोनी में आयोजित चयन स्पर्धा अपरिहार्य कारणों से स्थगित है। यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ शरीर सौष्ठव संघ के सचिव संजय शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों से स्थगित हैं।जिसके कारण चयन स्पर्धा बाद में आयोजित होगी।उन्होंने कहा राष्ट्रीय प्रतियोगिता की नवीन तिथि के निर्धारण के साथ ही चयन स्पर्धा की तिथि घोषित होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे