रायपुर
भूपेश ने जन्मदिन की बधाई दी, तो उइके ने राम वनगमन परिपथ के लिए धन्यवाद कहा
10-Apr-2022 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 अप्रैल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यपाल अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी दोनों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी बधाई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर उइके के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे