रायपुर
रायपुर, 9 अप्रैल। इंडियन पीपल्स थियेटर असोसिएशन (इप्टा) की ‘ओर से ढाई आखर प्रेम का’ सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की शुरूआत शनिवार को राजधानी रायपुर से होगी। इस अवसर पर कबीर भजन गायकी के सुपरचित हस्ताक्षर पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया और उनके साथियों के जीवंत प्रस्तुति होगी. यह कार्यक्रम शनिवार को शाम 7 बजे मुक्ताकाशी मंच, संस्कृति विभाग, रायपुर में होगा.इप्टा रायपुर इकाई के अध्यक्ष मिनहाज असद और महासचिव अरुण काठोटे ने बताया कि इप्टा की ओर से आजादी के 75 साल के अवसर पर रायपुर से 9 अप्रैल को ‘ढाई आखर प्रेम का’ सांस्कृतिक यात्रा की शुरुआत की जा रही है।
इस अवसर पर राजधानी रायपुर में कबीर भजन गायकी के सुपरचित हस्ताक्षर पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें सहयोगी संगठन प्रलेस, जलेस, जसम, जनम, इस्कफ और कई जनवादी संगठन शामिल है.