रायपुर

ब्लड बैंक में किल्लत, जूडो ने किया रक्तदान
07-Apr-2022 7:03 PM
 ब्लड बैंक में किल्लत, जूडो ने किया रक्तदान

रायपुर, 7 अप्रैल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मेकाहारा के  जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने 250 यूनिट रक्तदान किया। ये डोनेशन 10 से 5 बजे तक किया जाएगा। रेजिडेंट डॉक्टर्स के प्रेजिडेंट डॉ प्रेम चौधरी  बताया कि जुडो द्वारा किया गया ये अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान था। इसमें विधायक कुलदीप जुनेजा, डीएमई डॉ. विष्णु दत्त, डीन डॉ. तृप्ति नगरिया, मेडिकल अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम भी शामिल हुए। रेजिडेंट डॉक्टर्स द्वारा ये रक्तदान अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की भारी  किल्लत के चलते निर्णय लिया गया। कोरोना के चलते और भारी गर्मी में रक्तदान कम हो रहा है।


अन्य पोस्ट