रायपुर
महापौर ढेबर ने आदिशक्ति महामाया देवी के दर्शन कर प्रार्थना की
06-Apr-2022 8:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अप्रैल।आज चेत्र नवरात्रि की पंचमी महापौर एजाज ढेबर ने महामाया मंदिर पुरानी बस्ती में पहुंचकर देवी के पवित्र दर्शन किया। उन्होंने विशेष पूजन करवाकर समस्त राजधानीवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने श्रीचरणों में प्रार्थना की। नगर निगम रायपुर के सामान्य प्रशासन एवं विधि विधाई विभाग के अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, जोन कमिश्नर महेंद्र पाठक एवं नगर के देवी माता भक्तजनों की उपस्थिति में विनम्र प्रार्थना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे