रायपुर
कांकेर, कोंडागांव, बालोद में बारिश से रायपुर को मिलेगी राहत
05-Apr-2022 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ जाने सरगुजा संभाग में लू की स्थिति रहेगी, और प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देर रात और सुबह-सुबह तीन जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। इनमें कांकेर, कोंडगांव, बालोद बताए गए हैं। बालोद में 22.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। दक्षिण भारत से आ रही हवाओं के असर से बस्तर और साथ लगे जिलों के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का छिंटे पड़ सकते हैं। इसका असर धमतरी, और रायपुर जिले में ही देखने को मिलेगा। कल रात बालोद में हुई बारिश से रायपुर में सुबह-सुबह हल्के बादलों की वजह से ठंडी हवाओं का असर रहा। इसके विपरीत बिलासपुर, सरगुजा संभाग में तपिश बनी रहेगी। इस पूरे इलाके में लू के हालात रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे