रायपुर
विधायक जुनेजा ने किया तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए बुकिंग काउंटर का शुभारंभ
02-Apr-2022 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अप्रैल। उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने देवेंद्र नगर बालाजी स्कूल में श्रद्धालुओं के लिए तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए बुकिंग काउंटर कक्ष का शुभांरभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण का भ्रमण भी किया साथ ही प्राचार्य मेडम से भेट कर बच्चों के शैक्षणिक स्तर बढ़ोतरी के साथ साथ मानसिक विकास गतिविधिया व खेलकूद में भी जोर देने को कहा।साथ ही जुनेजा ने आंध्रा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष जी स्वामी, सचिव के ऎस आचार्यालु, मोहन नायडू, टी श्री निवास रेड्डी, आर एम भास्कर, वाय सी राव, एम श्रीनिवास राव, एस वी एस राजकुमारजी, स्कूल की प्राचार्या के साथ-साथ समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे