रायपुर

मनरेगा कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक की नियुक्ति
31-Mar-2022 8:33 PM
मनरेगा कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक की नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा एवं अन्य योजनाओं में सामाजिक अंकेक्षण कार्यों के संपादन के लिए मनोज कुमार तिवारी को सामाजिक अंकेक्षण इकाई का संचालक नियुक्त किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मंत्रालय (महानदी भवन) से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।


अन्य पोस्ट