रायपुर
पंडरी थाने की पार्किंग में आग, दर्जनों गाडिय़ां खाक
31-Mar-2022 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पंडरी थाना परिसर में रखे वाहनों में गुरूवार सुबह अचानक आग लग गई। दुर्घटना और चोरी के बाद जब्त की गई गाडिय़ां परिसर में वर्षों से पार्क की हुई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। परिसर में रखी दर्जनों गाडिय़ां इसकी चपेट मे आने से जलकर खाक हो गई। आग को बुझाने अग्निशमन की दो गाडिय़ां लगाई गई थी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि भीड़ भाड़ इलाका होने के कारण आने जाने वाले लोगों के द्वारा जलती सिगरेट या बीड़ी फेकने से यह आग लगी होगी। आग बुझाने के दौरान पूरे इलाके में जाम की स्थिति रही। इससे ऑफिस या अपने काम के सिलसिले में जाने वालों को दिक्कत हुई। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे