रायपुर
नेशनल एसोसिएशन ऑफ रियल्टर्स ने छत्तीसगढ़ से मनीष, विशाल शामिल
29-Mar-2022 4:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च। नेशनल एसोसिएशन ऑफ रियल्टर्स के वर्तमान प्रेसिडेंट समीर अरोरा ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ रियल्टर्स से मनीश टिकरिहा को डायरेक्टर सेंट्रल जोन नियुक्त किया है। विशाल नारंग को चेयरमैन आईपीसी एंड फंडिंग कमेटी बनाया है। सिगार के प्रेसिडेंट मनीश टिकरिहा ने बताया कि रियल्टर्स की केन्द्रीय टीम में उच्च पद पर आसीन होना छत्तीसगढ़ के लोकल रियल्टर्स के लिए गौरव की बात है। अब हमारे राज्य के लोकल रियल्टर्स राज्य के अलावा देश-विदेश में भी रीयल इस्टेट का व्यापार कर रहे है। रेरा से रजिस्टर्ड रिएक्टर्स अब जुडक़र एक प्रोफेशनल तरिके से काम कर रहे है। सिगार के द्वारा समय समय पर रीयल इस्टेट ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी और मोटिवेशनल स्पीकर द्वारा व्यापार की बारिकिया सिखाई जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
