रायपुर
भट्ठी में झगड़ा करने वाले शराबी गिरफ्तार, सर्वाधिक मोवा में
28-Mar-2022 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च। राजधानी के अलग-अलग थाना इलाके से दर्जनों शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे थे। अबकारी एक्ट का मामला दर्ज ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के गुढिय़ारी,मोवाऔरा मौहदापारा थाना इलाके में शराब भट्ठी के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस दौरान शराब खरीदने लाइन में खड़े होने, और कीमत को लेकर इनके बीच आये दिन लड़ाई झगड़े और मारपीट जैसी घटनाऐं होती रहती है। ऐसी शिकायतें को देखते हुए पुलिस ने शराबियों के विरूद्ध अभियान चलाया था। इसमें गुढिय़ारी में दो और मोवा में 9, मौदहापारा में 1 शराबी को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के विरूद्ध सर्वाजनिक स्थानों पर नशा करने के आरोप में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे