रायपुर

जुआं खेलते पांच आरोपी गिरफतार
28-Mar-2022 5:59 PM
जुआं खेलते पांच आरोपी गिरफतार

रायपुर, 28 मार्च। डीडी नगर इलाके में जुआं खेल रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास के बावन पत्ती तास और 5600 रूपए नगदी बरामद कर जुआं एक्ट का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अग्रोहा कालोनी के  तालाब के पास मनेश्वर गिरी, और उसके साथी जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से इसकी जानकारी मिलने पर बताए गए स्थान के आधर पर डीडी नगर थाना पुलिस की गस्त टीम ने वहां पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर कार्यवाही की। 


अन्य पोस्ट