रायपुर
कालीचरण के खिलाफ चालान पेश करने पुलिस ने एक दिन और समय मांगा
28-Mar-2022 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 मार्च। कालीचरण महाराज के खिलाफ पुलिस चालान अब मंगलवार को पेश करेगी। सोमवार को पुलिस ने कोई तकनीकी कारण बताते हुए कोर्ट से चालान पेश करने एक दिन और समय मांगा था। इससे पहले पुलिस ने कालीचरण के खिलाफ सौ पन्नों का चालान तैयार किया है। कालीचरण , जनवरी में राजधानी में हुए एक हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्ति जनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उसके बाद से वह 87 दिनों से जेल में हैं। कोर्ट ने दो बार जमानत याचिका खारिज कर दिया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे