रायपुर
महादेवघाट के सत्यम विहार कॉलोनी से बाइक पार
28-Mar-2022 5:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च। डीडी नगर इलाके में अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गये। पुलिस मे मामला दर्ज भगवानी प्रसाद साहू महादेवघाट निवासी ने थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से मिली जानकारी मे बताया कि उसका बेटा गणेश्वर साहु शनिवार की रात आठ बजे बाइक लेकर महादेवघाट सत्यम विहार कालोनी गया था । जहां पर उसने अपनी दुपहिया वाहन क्रं सी जी 07 सी 9419 वही दुकान के पास खड़ा किया था। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाईक नहीं मिली। घर पर अपने पिता को चोरी के बारे मे बताया जिसके बाद भगवानी प्रसाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस आसपास के लोगों से पुछताछ कर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे