रायपुर
तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर,मौत
28-Mar-2022 5:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 मार्च। डीडी नगर थाना इलाके में तेज रफतार कार की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 का मामला दर्ज। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम पार्क के पास रिंगरोड एक मे वाहन क्रं सीजी 04 एचआर 1212 चालक तेज रफतार से कार चला रहा था। उस रास्ते से जा रहे कबीरनगर निवासी देव कृपा सिंह को ठोकर मार कर फरार हो गया। चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गया। घायल पड़े युवक को देख राह चलते लोगों ने 108 में काल कर एम्बुलेंस से इलाज के लिए एम्स मे भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान देव कृपा सिंह की मौत हो गई।पुलिस गाड़ी नम्बर के जरिएआरोपी की तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे