रायपुर

आटो पलटा कर फरार हो गया ड्राइवर, महिलाएं-बच्चे घायल
28-Mar-2022 5:06 PM
आटो पलटा कर फरार हो गया ड्राइवर,  महिलाएं-बच्चे घायल

गिरफ्तार करने रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

रायपुर, 28 मार्च।  राजधानी  में इन दिनों लगातार ऑटो चालको की रैश ड्राइविंग से राहगीरों और सवारियों की जान खतरे में पड़ती जा रही है। आटो चालक नशे में ड्राइविंग करने लगे हैं। उस पर चार सीटर आटो में कम से कम 7 से 8 सवारियां लेकर चलते हैं। आटो चालक के खिलाफ 24 घंटे बाद भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि किसी भी घायल ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। रविवार शाम एक ऐसे ही आटो चालक ने सवारियों से भरे आटो को पलटा कर फरार हो गया। राजधानी  के गौरव पथ जीई रोड के पास यह हादसा हुआ ।   जानकारी के मुताबिक रविवार शाम घड़ी चौक से आगे गौरव पथ में 4 सवारियों से भरा ऑटो साईकल ट्रैक के खम्बो को ठोकर मारते हुए पलट गया। ऑटो में 2 महिलाएं और 2 बच्चियां बैठीं थी। महिलाओ ने बताया कि  वे लोग घड़ी चौक से बैठे थे। ऑटो चालक लहराते हुए गाड़ी चला रहा था, तब समझ आया चालक नशे में था। उसने एक बाइक को भी ठोकर मारी। घटना में ऑटो पलट गया। लोगों ने ऑटो सीधा किया। वहीं पुलिस के आने की सूचना पर चालक मौके से भाग निकला।


अन्य पोस्ट