रायपुर

डी मार्ट से सामान चोरी कर ले जाते युवक पकड़ाया
28-Mar-2022 5:03 PM
डी मार्ट से सामान चोरी कर ले जाते युवक पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च।  
रायपुरा स्थित डी - मार्ट मॉल से सामान चोरी कर ले जाते हुए एक युवक को स्टॉफ के लोगों ने पकड़ा । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवनगरी रायपुरा स्थित डी - मार्ट में 27 मार्च को रात करीब 8.30 बजे सामान की खरीददारी करने पहुंचा आरोपी अमजद असरफी   मॉल से 02 पैकेट घी , बादाम , अंजीर , कुर्ता आदि जिसकी कीमत 2737 रूपये को अपने पास रखे एक बैग में रखकर बिना बिल का भुगतान कर उसे चोरी कर ले जा रहा था । मॉल के स्टॉफ के लोगों ने जांच के दौरान उसे पकड़ा और घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई । पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
 


अन्य पोस्ट