रायपुर

बढ़ती गर्मी से बच्चों को बचाने रायपुर में स्कूलों का समय बदला
26-Mar-2022 6:37 PM
बढ़ती गर्मी से बच्चों को बचाने रायपुर में स्कूलों का समय बदला

रायपुर, 26 मार्च। रायपुर जिले के स्कूलों का समय 29 मार्च से बदला जा रहा है। ऐसा बढ़ती गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए किया जा रहा है। डीईओ के मुताबिक एक पाली के सभी स्कूल सुबह 7.30 से 11.30 और दो पालियों वाले स्कूलों में प्राइमरी व मीडिल की कक्षाएं सुबह 7.3 से 11.30और हाई-हायरसेकेण्डरी की कक्षाएं  11.30 से 2.30 बजे तक लगेंगी। यह आदेश 29 मार्च से प्रभावशील होगा।


अन्य पोस्ट